"प्यार”
पाया तुमको मिला नया संसार है
इसमें ख़ुशियाँ मिली बेशुमार है
जीना है- जीना है -जीना है
कानों में गूंजती बस ये आवाज़ है
तुम दूर हो मगर मिलोगे कभी
तुम ना भूलोगे मुझको ये विश्वास है
दिल भी डरता नहीं अब किसी बात से
गुजरता नहीं अब ग़म इस राह से
बदले हुए कुछ ऐसे अब मेरे हालात है
मुझे जीना है अब खुलकर हर दिन को हंसकर
जीवन के ये पल ही तो कुछ ख़ास है
है किसका असर ना मालूम मुझे
तुम ही आकर कहो कि क्या यही प्यार है।
great..
ReplyDelete